फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के शक्तिनगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात शराब पार्टी के दौरान पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक ने अपने दोस्त नेपाल के जिला कैलाली सुदूर पश्चिम प्रांत के बर्दगोरिया निवासी गोविंद (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी शक्तिनगर में रह रहा था। आरोपी विक्रम भी गोविंद के ही गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोविंद शुक्रवार की रात रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर दोस्त विक्रम के कमरे पर शराब पार्टी करने आया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोविंद का विक्रम की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शराब पीने के दौरान गोविंद ने दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छू लिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने चाकू निकालकर गोविंद पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपी की पत्नी प्रियंका बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गोविंद को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को भी थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 अगस्त की देर रात करीब 11-12 बजे थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला शक्ति नगर की गली नंबर-11 में किराए के कमरे में रहने वाले विक्रम भूल ने आपसी झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है।
घटनास्थल का सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम ने अपने ही गांव के गोविंद पर चाकू से वार किया था। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोविंद को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया।

मकान मालिक के बयान पर एफआईआर दर्ज
मोहल्ला शक्ति नगर निवासी मकान मालिक नीतीश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विक्रम अपनी पत्नी प्रियंका उर्फ धना भूल के साथ पिछले डेढ़ साल से उनके कमरे में किराए पर रह रहा था। विक्रम पीजी में खाना बनाने व मेहनत मजदूरी का काम करता है। मृतक गोविंद भी आरोपी के गांव का ही रहने वाला था, जिसका विक्रम के घर 7-8 दिनों में आना-जाना लगा रहता था। गोविंद सेक्टर-18 स्थित एक पीजी में रसोइया था। शुक्रवार की शाम को गोविंद, विक्रम के कमरे पर आया था। यहां दोनों मिलकर पार्टी कर रहे थे। देर रात दोनों शराब पी रहे थे। शोर सुनकर जब नीतीश मौके पर पहुंचे तो गोविंद लहूलुहान अवस्था में पड़ा था और पास खड़े विक्रम के कपड़ों पर खून के छींटे लगे थे। नीतीश को आते देख विक्रम भाग गया। नीतीश के बयान के आधार पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

डेढ़ वर्ष से बच्चों के साथ किराए पर रहा रहा था विक्रम
मकान मालकिन सुमित्रा राव ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर वह अपने मायके गई हुई थीं। विक्रम पिछले करीब डेढ़ साल से उनके यहां किराए पर रह रहा था। बिल्डिंग में अन्य किराएदार भी रहते हैं, लेकिन गोविंद वहां नहीं रहता था। उन्हें रात को घटना का पता चला तो पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। वह शनिवार सुबह घर पहुंचीं। यह भी बताया कि आरोपी विक्रम ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दो बच्चों का पिता था गोविंद, परिवार के पहुंचने का इंतजार
गोविंद के दो बच्चे हैं। पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। कुछ माह पहले ही वह नेपाल से यहां आया था, जबकि विक्रम उर्फ भीम पहले से रेवाड़ी में रह रहा है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने गोविंद के परिवार को सूचना दे दी है, उनके आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी बोला-पत्नी पर गलत नजर रखता था गोविंद
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी विक्रम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि गोविंद उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। घटना वाली रात भी गोविंद ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र हरकत की, जिससे गुस्सा होकर उसने चाकू से हमला कर गोविंद की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार। संवाद

प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें