फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मशीन में फंसने से शख्स घायल, छह पर केस दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान कर्मचारी मशीन के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर 6 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जीतपुरा निवासी अनिता देवी ने बताया कि उसके पति पिछले 10 वर्षों से धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। 15 अक्तूबर को उसके पति कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उसके पति राजकुमार मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
पीड़िता ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उसके पति को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही मशीन पर कार्य कराया जा रहा था। जिसके कारण यह हादसा हो गया। पीड़िता की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें