रेवाड़ी। बावल कस्बे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के गांव बिरसिंहपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने परिवार सहित बावल में रहता है। बुधवार शाम को उसका 25 वर्षीय पुत्र राणा प्रताप सिंह बावल क्षेत्र में रेलवे लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रेवाड़ी से अलवर वाली रेलवे लाइन पर हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।