बावल। रूध पुल के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी सरपंच ने पुलिस को दी जिसके बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस की मुताबिक उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीआरपी एचएसओ कृष्ण कुमार फौगाट ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस ट्रेन से और किस समय हुआ।वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।