फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 15 Jan 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में आईओसी चौक के पास मकान पर लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान राजस्थान के जिला सवाई माधोपुर के गांव सिंगोर खुर्द निवासी गिरिराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिले सवाई माधोपुर के गांव क्यारदा कलां हाल ढ़ालियावास निवासी बिजेंद्र ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के आसपास वह अपने जमाई गिरिराज के साथ निजी काम से पैदल आईओसी चौक से बावल रोड की तरफ अपने किराए के मकान पर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसके जमाई को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें