रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने गांजा के साथ गांव रोहड़ाई हाल आबाद मोहल्ला आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम गांजा बरामद किया है।
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 8 दिसम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय गांजा बेचता है। वह अभी मोहल्ला देवनगर में जोहड़ के पास नशीला मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। बताए स्थान पर से आरोपी को काबू करके तलाशी ली गई। करीब 120 ग्राम गांजा मिला। संवाद