फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी राजस्थान के अलवर के गांव मीनापुरा निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 13 जनवरी को नाबालिग लड़की आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई थी। लड़की ने आपबीती बताते हुए कि 1 साल पहले आरोपी प्रियंका व हंसराज ने उसे अपने घर बुलाया था ओर 2 दिन अपने पास रखा।
दोनों ने आरोपी पवन कुमार से पैसे लेकर उसे उसके साथ भेज दिया। आरोपी पवन कुमार अपने साथ अपने गांव मीनापुरा में ले गया और अपने घर में कैद कर लिया।
आरोप है कि आरोपी ने कई बार शारीरिक शोषण किया। जब ऐसा नहीं करने से मना किया तो आरोपी पवन ने कहा कि प्रियंका व हेमराज से उसको 50 हजार रुपये में खरीद कर लाया है और अब साथ में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि पवन रोज उसके साथ मारपीट करता था और शारीरिक शोषण करता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेवाड़ी में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
-

मां लेने गई तो आरोपी बोले- जान से मार देंगे
20 जनवरी को जिले की रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी एक साल पहले लापता हो गई थी। तलाश के बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन कर संपर्क किया और बताया कि वह पवन कुमार नाम के व्यक्ति के पास रह रही है और आरोपी ने उसे डरा धमकाकर बंधक बनाया हुआ है। यह सब पता होने के बाद वह उक्त पते पर अपनी लड़की के पास पहुंची और पाया कि आरोपी पवन कुमार व उसके पिता मुंशीराम ने उसकी लड़की को पिछले 1 साल से बहला फुसलाकर व डरा धमकाकर अपने पास बंधक बना रखा है। जब उसने उनको अपनी लड़की को रिहा करने के लिए कहा तो दोनों आरोपियों में उसको डरा धमकाकर वहां से भगा दिया और कहा कि अगर हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो लड़की व उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद वह अपने घर आकर चुपचाप बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें