फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर 6 धारूहेड़ा निवासी गौरव बगौरिया उर्फ तुषार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग सहित आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार धारूहेड़ा निवासी देवेंद्र उर्फ दीपू ने शिकायत में बताया था कि 21 जनवरी की रात वह गली में दोस्त रोबिन से मिलने के लिए आया था।
इसी दौरान गौरव चौधरी और दीनू जाट ने उसे फोन करके मिलने की बात कही। उसने इन लोगों को वहां पर आने के लिए कहा। दोनों दो गाड़ियों और बाइकों पर कई युवकों के साथ वहां आए और हथियार निकालकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। परिजन और आसपास के लोग वहां आने पर यह लोग उसे बुरी तरह पीटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें