रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिला मुख्यालय पर रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कोसली विस क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देते हुए मतदान दिवस के लिए तैयार किया जा रहा है। राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में एआरओ एवं एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना भारत निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जिला में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होना है। 25 मई को मतदान से पहले दिन यानी 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियां यहीं एकत्रित होंगी और उन्हें सामान देकर पुलिस सुरक्षा में बूथ के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी पर नियुक्त किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डाली।