फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपने-अपने क्षेत्र में एकत्रित डाटा को 100 प्रतिशत डिजिटल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी राहुल अड्डा ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग की जमाबंदी, स्वामित्व, रिकवरी, आवंटन इत्यादि से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए है, ताकि आम व्यक्ति के समय और धन की बचत हो सके।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का उद्देश्य न केवल इससे संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा करना है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों की कठिनाइयों का हल करने और एक-दूसरे के साथ अनुभव सांझा करना भी है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एकत्रित डाटा को 100 प्रतिशत डिजिटल अपलोड करें। राजस्व विभाग से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें।
बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि सहित एसडीएम कोसली जयप्रकाश, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम लोकेश, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें