फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाड़ावास गेट पर बने मुख्य नाले गंदगी से अटे, लोग परेशान

विज्ञापन
भाड़ावास गेट के पास गंदगी से अटा नाला।
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट पर बने मुख्य नाले पिछले छह महीने से जाम है, जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां से लोगों का पैदल आना जाना भी मुश्किल हो रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले स्थानीय लोगों व राहगीरों के साथ साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के पानी के कारण यहां बदहाल स्थिति बनी हुई है। यहां के लोगों को जरूरी सामान लाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जलभराव से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने का भी डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर हजारों बार शिकायत की जा चुकी है, उसके बावजूद भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है कई बार तो संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर भी आकर इस समस्या को देख चुके हैं। उसके बावजूद भी उनके द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा हैं।
विज्ञापन




समस्या का नहीं हो रहा समाधान

राकेश, राजेश, सुधीर का कहना है कि समाधान के लिए संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन यहां समाधान नहीं कराया जा रहा है। नाले ओवरफ्लो के चलते काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन








जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। इसके लिए टीम भेजी जाएगी।

सुधीर, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें