फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर 51 महाकुंडीय यज्ञ कर बुजुर्गों को किया सम्मानित

विज्ञापन
रेवाड़ी। हवन में आहुती देते। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। मकर संक्रांति पर कोसली विधायक की ओर से 51 महा कुंडीय यज्ञ एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि व अलवर सांसद एवं अस्थल बोहर मठ के मठाधीश बाबा बालक नाथ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। धनखड़ ने कहा कि बुजुर्गों को मान सम्मान देना भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, माता पिता का सम्मान अवश्य करना चाहिए। बुजुर्गों के सम्मान से आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर कोसली विधानसभा क्षेत्र के 138 गांवों से आए बुजुर्ग दंपतियों ने महाकुंडीय यज्ञ में अपनी आहुति डाली। मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़े बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप भेंट की जाने वाली चद्दर मन और कर्म में एक सकारात्मक ऊर्जा का भाव पैदा करती है।
विज्ञापन

-त्योहार परंपरा व प्रकृति से जोड़ने वाले : सांसद
अध्यक्षता करते हुए अलवर के सांसद एवं अस्थल बोहर मठ के मठाधीश बाबा बालक नाथ ने कहा कि हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार का अपना अलग महत्व है और प्रत्येक त्योहार परंपरा और प्रकृति से जुड़े हुए हैं। ऐसा समागम किसी भी सभ्यता में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हमारे समाज में भारी विपत्ति आई थी, लेकिन समाज ने इस बीमारी से बचाव के लिए अच्छे कदम उठाए हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि बुजुर्गों को मान सम्मान देना हमारी हिंदू संस्कृति का हिस्सा है। हमें अपनी बुजुर्गों और माता पिता का सम्मान करना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व की महता पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी से बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मा. हुकम चंद यादव, निवेदक निशांत यादव व जिला पार्षद शारदा यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें