फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मेजर जनरल ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाकर समय की जांच की

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को एडिशनल महानिदेशक भर्ती जोन अंबाला मेजर जनरल के पी सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल ने भर्ती रैली का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहली बार तिरछी लाइन से स्टार्ट, बड़ी स्टॉप वॉच और दौड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए नई बनियान का उपयोग किया जा रहा है। यह सराहनीय है। उन्होंने स्वयं भी दौड़ लगाकर समय की जांच की। उन्होंने रैली में सिविल प्रशासन और सिविल स्टाफ के काम की सराहना की और रैली का सुचारु रूप से संचालन करने के लिए सभी सिविल प्रशासन को बहुत धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

यह रैली 17 दिसंबर 2023 तक हरियाणा के चार जिलों चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी के ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में पास हुए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत राव तुलाराम स्टेडियम में सेना में भर्ती के लिए विभिन्न जिले के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है, जो 17 दिसंबर तक जारी रहेगी। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 4 बजे है। शनिवार को हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो अंबाला जोन सम्मिलित होंगे, जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि सेना मे भर्ती निशुल्क हैं, यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि युवा दलालों से सावधान रहे।

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया है कि उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं की मार्कशीट साथ में लेकर आएं और अग्निवीर सीएलके व एसकेटी और अग्निवीर टेक्निकल 10वीं और 12वीं की मार्कशीट लेकर आएं, मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र केवल नायब तहसीलदार व तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ होना चाहिए। साथ में उम्मीदवारों को एफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा, जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र, एनसीसी और वैध खेलकूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरूर लेकर आए, जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत्त या सेवारत हैं वे उम्मीदवार ‘रिलेशन शिप सर्टिफिकेट’ साथ लेकर भर्ती के लिए आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें