भिवाड़ी। कोटकासिम पुलिस ने फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी नरेंद्र कुमार उर्फ टर्र को उसके गांव गुणसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा बरामद किया गया।
थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया कि आरोपी नरेंद्र उर्फ टर्र ने 10 सितंबर को अपने साथियों के साथ कैरवा निवासी मनोज पर हमला किया था। बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। नरेंद्र उर्फ टर्र के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार रखने और हमलों के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर गुणसार में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के दौरान एक वारंटी पूरण सिंह जाट को भी पकड़ा गया है।