महाराणा प्रताप जयंती पर नमन करते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। महाराणा प्रताप जयंती पर लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों और लोगों ने स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद किया।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि देशभक्तों और वीर महापुरुषों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की बदौलत ही देश आजादी मिली। जिस समाज और राष्ट्र में महापुरुषों का सम्मान होता है, उसकी नींव हमेशा मजबूत रहती है। इस अवसर पर मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, नंदलाल यादव, मुकेश कुमार, दयाराम यादव, सुभाष खुराना एडवोकेट आदि मौजूद रहे।