फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महापुराण कथा में भगवान गणेश के बारे में बताया

विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनते लोग। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड बीएमजी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक लखन महाराज ने भगवान गणेश की पूजा सर्वप्रथम करने के पीछे प्रसंग सुनाते हुए बताया कि गणेश किस प्रकार से सर्वप्रथम पूजनीय माने गए हैं।
विज्ञापन

शिव पुराण कथा में आए प्रसंग को सुनाते हुए लखन महाराज ने बताया कि जब भगवान शिव एवं पार्वती ने अपने दोनों पुत्रों कार्तिकेय एवं गणेश से ब्रह्मांड की परिक्रमा कर जो पहले आएगा, उसका विवाह पहले किया जाएगा।
ऐसा कहा, तो भगवान कार्तिकेय और गणेश ब्रह्मांड की परिक्रमा करने के लिए चल पड़े। लेकिन रास्ते में नारद भगवान के मिलने के बाद गणेश जी ने नारद जी को प्रणाम किया और वहीं से ज्ञान लेकर पिता महादेव और पार्वती की परिक्रमा कर कहा कि मेरे लिए आप ही ब्रह्मांड है।
विज्ञापन

इसलिए मैंने आपकी परिक्रमा करके ब्रह्मांड की ही परिक्रमा की है। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने गजानन को सर्वप्रथम पूजनीय होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि गणेश की पूजा गणेश चतुर्थी के दिन से लगातार एक साल तक करने वाले साधक को बहुत बड़ा पुण्य प्राप्त होता है। संवाद

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनते लोग। स्रोत : मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें