फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 200 बेड के अस्पताल को लेकर महापंचायत आज, 50 गांवों के लोग जुटेंगे

Sat, 28 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10200 बेड का अस्पताल बनाने को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले 200 बेड का नागरिक अस्पताल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का बेमियादी धरना प्रदर्शन शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। अस्पताल की मांग को लेकर 29 जून को संघर्ष समिति की ओर से रामगढ़ बस स्टैंड के पास महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 50 गांवों ग्रामीण हिस्सा लेंगे।
अस्पताल की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में रामगढ़ भगवानपुर के साथ ही मीरपुर, बुडानी, बुड़ाना, फिदेडी, हांसाका, बालियर खुर्द, खलियावास, घीलावास, फदनी और तुर्कियावास के ग्रामीण व महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो महापंचायत के बाद बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल का नेता पंचायत में आ सकता है, लेकिन उसे मुद्दे पर बात करनी होगी।
उन्होंने कहा कि महापंचायत में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। भगवानपुर गांव ने सबसे पहले अस्पताल के लिए जमीन देने का प्रस्ताव दिया था। उस समय केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वादा किया था कि अस्पताल के साथ पानी की डिग्गी बनवाई जाएगी। इसके लिए गांव से जमीन मांगी थी। ग्रामीणों ने उसी भरोसे पर जमीन का प्रस्ताव दिया था।
अब जब प्रशासन दूसरे गांवों में अस्पताल के लिए जमीन तलाश रहा है तो नाराज ग्रामीणों ने राव इंद्रजीत की उस कॉल रिकॉर्डिंग को भी सार्वजनिक कर दिया है, जिसमें उन्होंने अस्पताल भगवानपुर में ही बनाने का भरोसा दिलाया था। हालांकि इस रिकॉर्डिंग की अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। धरने का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अभय सिंह ने किया। संघर्ष कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

ग्रामीणों की एकता को तोड़ने का किया जा रहा प्रयास
वक्ताओं ने कहा कि रामगढ़ भगवानपुर गांव में 200 बेड का अस्पताल बनाया जाना चाहिए। भौगोलिक दृष्टि से इससे उपयुक्त जगह कोई और नहीं है। भगवानपुर गांव ने जलघर के लिए 10 एकड़ जमीन इस शर्त पर दी थी कि गांव में 200 बेड का नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अस्पताल बनाने का आश्वासन पर दिया गया था। कुछ समर्थक गांव-गांव में पंचायत कर रहे हैं और ग्रामीणों की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि धोखाधड़ी और फूट की राजनीति करने वालों की पहचान हो चुकी है। ग्रामीणों की एकता टूटने नहीं दी जाएगी। धरने में सत्यबीर सिंह पूर्व सरपंच, कुलदीप, बीरेंद्र सिंह यादव, कंवर सिंह हेड मास्टर, लाल सिंह, पृथ्वी सिंह, मोहर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


धरने को इन लोगों ने किया संबोधित
धरना-प्रदर्शन को सत्यप्रकाश मीरपुर, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, रामफल पूर्व सरपंच घीलावास, हरिओम, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, रमेश चंद्र एडवोकेट, कंवर सिंह पूर्व सरपंच मीरपुर, खजान सिंह पूर्व सरपंच बुडानी, मास्टर प्रेम प्रकाश बुड़ाना, अनिल सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर, मनोज अन्ना, अरविंद ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें