संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से महाकुंभ मेले के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे संगम स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी (जोधपुर)-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी को भगत की कोठी से 16.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04814 पाटलीपुत्र- भगत की कोठी (जोधपुर) महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 7 फरवरी को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, बडी खाटू, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 15 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी को जोधपुर से 16.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04816 पाटलीपुत्र- जोधपुर महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 24 फरवरी को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गोटन, मेडता रोड, डेगाना, बडी खाटू, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो ंसहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04721 बीकानेर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 8 फरवरी व 15 फरवरी को बीकानेर से 19.00 बजे रवाना तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04722, पाटलीपुत्र- बीकानेर महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा 10 फरवरी व 17 फरवरी को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।