फोटो : 11ग्रामहाप्रबंधक देवदत्त को ढालियावास चौक पर बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपत
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत ढालियावास के लोगों ने महाप्रबंधक देवदत्त को ज्ञापन सौंपकर ढालियावास चौक पर बस क्यू शेल्टर बनवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी सावित्रीबाई फूले कॉलेज सेक्टर-18 में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। सर्दी, गर्मी बरसात में खड़े होने के लिए चौक पर कोई जगह नहीं है। इसलिए रोडवेज विभाग से निवेदन है कि ढालियावास चौक पर बस क्यू शेल्टर बनाना आवश्यक है। महाप्रबंधक ने बस क्यू शेल्टर बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सेवा स्तंभ डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी मॉडल टाउन रेवाड़ी के प्रधान भगतसिंह बौद्ध ने जीएम को संविधान उद्देशिका प्रेम भेंट की। इस अवसर पर सेवा स्तंभ प्रधान भगतसिंह बौद्ध, सरपंच प्रतिनिधि बलराम, मास्टर सतबीर सिंह और जसदेव आदि मौजूद रहे।