फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महाकाल सेवा संस्था ने लगाया पांचवां विशाल भंडारा

विज्ञापन
फोटो : 06नाई वाली चौक के पास भंडारे के दौरान एकत्रित हुए महाकाल सेवा संस्था के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
रेवाड़ी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महाकाल सेवा संस्था की तरफ से नाई वाली चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान हेमंत कुमार ने बताया कि महाकाल सेवा संस्था द्वारा आयोजित यह पांचवां विशाल भंडारा है। संस्था प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाती है।
विज्ञापन

इस समारोह में लगभग दस हजार लोगों ने भगवान महादेव का पवित्र प्रसाद ग्रहण किया। महाकाल सेवा संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और सचिव नीरज कुमार ने बताया कि हम सभी को अपनी मूल्यवान संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए अपने धर्म का पालन करना चाहिए और भगवान महादेव के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। समाज कल्याण में योगदान के लिए बीर सिंह प्रधान (प्रजापति समाज) और सूबे सिंह (जाडरा) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर सिंह सीए रॉकी, मोनू राव पार्षद, सागर, नीलेश, निशांत, राजतिलक, अजय, दिनेश, बबलू सैनी व सत्यप्रकाश पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें