फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साधकों को सूर्यनमस्कार का अभ्यास करवाया

विज्ञापन
फोटो : 8 गोकलगढ़ में आयोजित शिविर में योग करते आमजन। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति की तरफ से गोकलगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन के अभ्यास सत्र आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन के अभ्यास सत्र में मुख्य रूप से हरियाणा योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष एवं नव सृष्टि योग एवं शोध संस्थान के संस्थापक डॉ. युद्धवीर योगी तथा भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी कप्तान राजेंद्र सिंह उपस्थित हुए।
सत्र का शुभारंभ पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य तथा महिला प्रभारी सरोज आर्य ने मुख्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युद्धवीर ने उपस्थित साधकों को सूर्य नमस्कार के अभ्यास के साथ मधुमेह एवं कमर दर्द के आसनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि हमें संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को बताया कि योगासन अब राष्ट्रीय खेल के रूप में शामिल कर लिया गया है। अगले एशियन खेलों में भी योगासन खेल शामिल हो रहा है। दयाराम आर्य ने सभी साधकों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर में भाग लेने का आह्वान किया तथा इस शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग के लिए राकेश यादव का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें