फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरस्वती स्कूल गुडियानी में 41 में से 28 बच्चों ने पाए 90 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
फोटो : 20मेरिट में स्थान पाने पर खुशी जाहिर करते सरस्वती स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। गुडियानी स्थित सरस्वती स्कूल ने 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर स्थान हासिल किया है। छात्रा जूही ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है और स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी श्रेणी में मीनू और ख्वाहिश ने 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं अन्नू, मधु, अमित, सिद्धार्थ और दानवीर ने 96% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त रविन, उमेश, दीपांशु और सागर ने 95% अंक प्राप्त कर सफलता की इस सूची को और भी गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कुल 12 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 28 छात्र 90% से अधिक अंक लेकर आए हैं। विशेष बात यह रही कि कोई भी छात्र 80% से कम अंक नहीं लाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मवीर शर्मा ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता कठोर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षक-विद्यार्थी के समर्पण का परिणाम है। स्कूल की अध्यक्ष मंजू बाला ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें