फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। सेक्टर-2 स्थित सूरज पब्लिक स्कूल में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला थाने की एसआई सर्वेष्ठा, दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता और उनकी टीम ने डायल-112, महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को अपराध से बचाव और नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कहा कि शिक्षित महिला अपने अधिकार को जानती है और वह किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने में समर्थ होती है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह इस समाज की बुराइयों से लड़ सकें और अपने हक के लिए आवाज उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विजय यादव ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें