फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Tue, 28 May 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस, साथ में स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी से एसआई राहुल व धारूहेड़ा ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सोमवार को धारूहेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध व ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर साइबर थाना रेवाड़ी से एसआई राहुल ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर आप अपने बैंक खाता, क्रेडिट, डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें। अपने फेसबुक व व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं। ओटीपी किसी से भी शेयर ना करें और न ही लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें