रेवाड़ी। बावल बार में रक्तदान शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ करती एसडीजेएम डाॅ. रेणु सोलंखे। संवा
बावल। भारत विकास शाखा बावल के सहयोग से बावल बार में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बावल बार के प्रधान प्रवीण नैहचाना ने बताया कि शिविर का शुभारंभ डाॅ. रेणु सोलंखे, एसडीजेएम ने रिबन काटकर किया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें वकीलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर लगभग 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मौके पर एडवोकेट सुनील रायपुर, राजेंद्र चौधरी, किरण पोसवाल, भूपेंद्र खटाना, जयपाल, शुभम, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद