रेवाड़ी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता अजय यादव ने बताया कि रैली के माध्यम से बच्चों को पटाखे नहीं जलाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने व पटाखे रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बच्चों को पटाखों रहित दिवाली मनाने के लिए शपथ दिलवाई गई। इसके साथ प्रदूषण विभाग द्वारा विद्यालय में पर्यावरण प्रदूषण के बारे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें विद्यालय की छात्रा शशि ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय, कोमल व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।