फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खलियावास में लंपी बीमारी की दस्तक, पशुपालक चिंतित

Sat, 12 Sep 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खलियावास में लंपी से पीड़ित गौवंश। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव खलियावास में गोवंश में लंपी संक्रमण मिलने से पशुपालक चिंतित हैं। किसान सतपाल के गोवंश में भी लंपी जैसे लक्षण मिले हैं। इससे आसपास के अन्य पशुओं में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

8 सितंबर को गांव खलियावास में यशोधरा कोऑपरेटिव सोसाइटी के उद्घाटन और बाजरा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त अभिषेक मीणा को अरावली किसान क्लब ने ज्ञापन सौंप कर लंपी पर नियंण के आवश्यम कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धारूहेड़ा धीरज यादव ने कहा कि लंपी जैसी संक्रामक बीमारी को लेकर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। गांवों में पशु चिकित्सा टीम भेजकर प्रभावित पशुओं की जांच और उपचार कराया जाना चाहिए। समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका असर आसपास के पशुपालकों के पशुधन पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

धीरज यादव ने कहा कि पशुपालकों की आजीविका काफी हद तक पशुधन पर निर्भर है। इसलिए प्रशासन को केवल ज्ञापन लेकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय धरातल पर कार्रवाई करनी चाहिए। पशुपालकों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें