फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत

Thu, 16 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सजाई गई डीजे झांकी पर भगवान श्रीकृष्ण-राधा स्वरूपों ने आकर्षित किया श्रद्धालुओं का ध्यान। स्रोत
विज्ञापन
रेवाड़ी। ढोल-ताशों की थाप और शहनाई के मधुर धुन के साथ वीरवार को शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। बाराहजारी स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
विज्ञापन

बाराहजारी से रवाना होकर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पुरानी सब्जी मंडी, भाड़ावास गेट, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी, भगवान परशुराम ब्रास मार्केट, हनुमान मंदिर, गुजरान चौक, रावलीहाट, नालबंदान, भैरों चौक, घटेश्वर मंदिर, गोकलगेट, काठमंडी, सर्कुलर रोड, जीवली बाजार और मोती चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और व्यापारियों की ओर से छबील लगाकर शरबत, चाय और प्रसाद का वितरण किया गया। बाराहजारी स्थित वृंदावन चौक के प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

मंदिर संचालक पंडित टेकचंद की अगुवाई में मंगला आरती के बाद भगवान जगन्नाथ को विधि-विधान से रथ पर विराजमान किया गया। जगन्नाथ सेवक गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि यात्रा से पहले अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्यातिथि एडवोकेट रिंकी यादव ने भगवान जगन्नाथ को पुष्पांजलि अर्पित की। आमंत्रित अतिथि सूरजभान सैनी ने माल्यार्पण किया। रवि अग्रवाल भट्टेवाले ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। सिंहासन रथ की जिम्मेदारी राजन अग्रवाल और हितेश कटारिया ने संभाली।
अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में व्यापारी मंडल की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता, प्रधान अशोक यादव, राधेश्याम मित्तल, सुरेश गर्ग, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और जतिन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। मंदिर समिति से जुड़ी श्रद्धालु जूली गौड़ और मानवी भारद्वाज सहित महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया।

झांकियां रहीं आकर्षण का केेंद्र
यात्रा में सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मथुरा और खैरथल की शहनाई, दिल्ली व अलवर के ढोल-ताशे, पलवल की नगाड़ा पार्टी शामिल रही। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी चंद्रशेखर गौतम, भूपेंद्र, राकेश, रमेश वशिष्ठ, अजय अत्री और बलवंत सैनी ने यात्रा में व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर पवन सिंघल, नवीन भुराड़िया, मोनू कोटिया, रवि भारद्वाज, सुभाष सैनी, राधेश्याम गुप्ता और दुष्यंत मौजूद रहे।

सजाई गई डीजे झांकी पर भगवान श्रीकृष्ण-राधा स्वरूपों ने आकर्षित किया श्रद्धालुओं का ध्यान। स्रोत

सजाई गई डीजे झांकी पर भगवान श्रीकृष्ण-राधा स्वरूपों ने आकर्षित किया श्रद्धालुओं का ध्यान। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें