फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार शाम को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा से लिफ्ट लेकर गुरुग्राम जा रहे एक युवक के साथ कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीन लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने पीड़ित को कार से नीचे फैंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ुपलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम निवासी संजय चौधरी धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्य करता है। वीरवार शाम को कंपनी में डयूटी करने के बाद शाम को उसने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा के फ्लाईओवर से एक कार में लिफ्ट लेकर गुरुग्राम की ओर रवाना हुआ था। शिकायत में बताया कि धारूहेड़ा से निकलते ही कार में पहले से सवार चार बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसकी जेब से करीब एक हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात छीन लिए। उसके बाद उसे बिनौला गांव के समीप कार से नीचे फैंक कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार किया जा रहा है। शिकायत के बाद धारूहेड़ा के सेक्टर छह थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें