पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहून। स्रोत : पुलिस
बावल। थाना कसौला पुलिस ने गो तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गांव मिर्जापुर (अलवर) निवासी साहून को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
30 अक्तूबर 2019 को रात के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर गाड़ी में गाय भरी हुई है, जो एनएच-48 से जयपुर की तरफ से आ रही है। पुलिस टीम ने असाई पुल के पास नाकाबंदी शुरू कर दी ।
इसी दौरान जयपुर की तरफ से तेज रफ्तार कैंटर आता दिखाई दिया। जाम को देखकर कैंटर से दो युवा अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने कैंटर गाड़ी से 7 गाय 2 गोवंश मुक्त कराए थे। पुलिस ने थाना कसौला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज मामले में संलिप्त दो आरोपी इरसाद व संगीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहून को भी गिरफ्तार कर लिया है।