फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जन सहायकों की समस्याओं को लेकर लोक सेवा मंच ने उठाई आवाज

Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जानकारी देते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत जन सहायकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, बीके राम सिंह और नंदलाल यादव से मिले जन सहायकों ने बताया कि वे उच्च शिक्षित होने के बावजूद टाइपिस्ट, फोटोस्टेट, स्टांप एवं एफिडेविट वेंडर तथा नक्शानवीश के रूप में कार्य कर रहे हैं। कम आय और बढ़ती महंगाई के कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
अशोक प्रधान ने कहा कि जन सहायकों की समस्याओं को लेकर श्रम मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने जन सहायकों के लिए पहचान पत्र, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा, पेंशन, आवास, ब्याजमुक्त ऋण, सस्ती कैंटीन, मेडिकल सुविधाएं तथा कोर्ट व तहसील परिसरों में स्थायी शेड और किफायती चैंबर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से जन सहायकों और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें