लोक जन सेवा मंच की ओर से हरिओम अग्रसेन परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच की ओर से हरिओम अग्रसेन परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एमपी गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम का गायन हुआ। प्रधान रमेश मुद्गिल ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेंद्र रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि एमपी गोयल और विशिष्ट अतिथियों रमेश सचदेवा और नितिन गोयल का पटका पहनाकर स्वागत किया। सावन राम और तेजभान कुकरेजा ने देशभक्ति के गीत सुनाए।
वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे के किराये में 50 प्रतिशत छूट की मांग की। रेवाड़ी से धार्मिक स्थलों के लिए रेल यात्रा सुविधा, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालयों और बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाने की मांग की गई।
मांगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र रोहिल्ला, रमेश सचदेवा, पुरुषोत्तम कौशिक, महेंद्र भांडोर, सरोज भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर, राजीव गुप्ता, जसवंत छाबड़ा मौजूद रहे।