फोटो : पंजाबी मार्किट में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाते हुए व्यापारियों और समाज के लोग। स्रोत : ए
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी मार्केट में लोहड़ी और मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई गई। पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गणपति कॉम्प्लेक्स के सामने लोहड़ी आयोजन किया गया।
एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व पंजाबी मार्केट में लोहड़ी मनाई जाती थी। उस समय ढोल की थाप पर गटका खेला जाता और बाजार में सामाजिक एकता देखी जाती थी। समय के साथ यह परंपरा खो गई थी। इसे पुनः जीवंत करने का कार्य उनके पुत्र लव खरबंदा ने किया।
एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि लोहड़ी पर्व को हर साल सामूहिक रूप से मनाया जाएगा ताकि व्यापारियों में आपसी भाईचारा, सहयोग और एकता की भावना मजबूत हो। महासचिव राजीव आहूजा ने सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की और आयोजन को सफल बनाने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं बल्कि पंजाबी मार्किट की एकता, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। कार्यक्रम में संरक्षक विनोद अरोड़ा, उपप्रधान लव खरबंदा, हितेश कटारिया, सचिव रवि कुकरेजा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष हरीश आहूजा, सह सचिव दिनेश प्रजापत आदि मौजूद रहे।