फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वातावरण अच्छी सेहत की गारंटी : विधायक

Thu, 15 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। मकर संक्रांति पर नई अनाज मंडी में आयोजित सातवें 51 कुंडीय हवन-यज्ञ में भाग ल - फोटो : पिसावां क्षेत्र में गड्ढा खोदकर निकला जा रहा शव।
विज्ञापन
रेवाड़ी। मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में आस्था, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संगम देखने को मिला। नई अनाज मंडी में आयोजित 51 कुंडीय हवन-यज्ञ में दंपतियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुति दी। देश-दुनिया में शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छ वातावरण अच्छी सेहत की गारंटी है। जब हवा शुद्ध होगी तभी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ रह सकेंगी। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विधायक ने बताया कि यह हवन-यज्ञ प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वातावरण को शुद्ध रखने के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रेवाड़ी में चल रहे “आई लव रेवाड़ी” स्वच्छता अभियान ने 64 सप्ताह पूरे कर लिए हैं और यह जनता की सहभागिता से चलने वाला एक अनुकरणीय अभियान बन चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें