फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी मनाई, बच्चों ने एक-दूसरे को दी बधाई

विज्ञापन
यूरो इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी पर्व मनाता स्टाफ । संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र यूरो इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस दौरान निदेशक नितिन यादव व प्राचार्य मीनू दूबे ने सभी को पर्व की बधाई दी। इस दौरान स्कूल प्रांगण में लोहड़ी जलाई गई। साथ ही विद्यार्थियों ने नृत्य, कविताएं व भाषण में अपनी प्रस्तुति दी। बाद में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक ने बताया कि लोहड़ी पर्व फसल की बुआई व उसकी कटाई से जुड़ा हुआ है। इस दिन पंजाब व हरियाणा में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि समय की मांग को देखते हुए विद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ऑनलाइन के माध्यम से इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें