फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी शहर व गांवों में दोगुने दामों पर बिक रही अवैध शराब, प्रशासन मौन.

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर और गांवों में लॉकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है। इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि अवैध रूप से शराब बेचने लोग निर्धारित दाम से डेढ से दोगुने दाम वसूल रहे हैं। शहर के मोहल्लों व गांवों में अवैध शराब बिक्री से लोग परेशान हैं। दिन भर शराब पीने के लिए लोग गांवों में पहुंच रहे हैं। लोगों ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन में पूरे प्रदेश में शराब के ठेके बंद करने के आदेश दिए हुए है। लेकिन पुलिस व प्रशासन की लापरवाही व सेल्समैन की मनमर्जी के चलते जिले में शराब के ठेकों पर सुबह-शाम धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है।
वसूल रहे दोगुने दाम
शराब के ठेकों में शराब की कमी नहीं है। वहीं लॉकडाउन के चलते ठेकों को सील भी नहीं किया गया है। ऐसे में ठेकेदार व सेल्समैन अपनी मर्जी से मनमाने दामों में शराब बेच रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने इस बाबत पुलिस को भी शिकायत की है, लेकिन पुलिस की ओर से शराब बचने वालों को टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस व आबकारी विभाग को जानकारी, फिर भी कार्रवाई नहीं
जिले में अवैध रूप से बिक रही शराब की जानकारी आबकारी और पुलिस विभाग को भी है। इसके बाद भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
यहां बिक रही है अवैध शराब
शहर के भाड़ावास फाटक पार, भाड़ावास चुंगी के समीप अनाज मंडी के समीप, बोलनी रोड स्थित नहर के समीमप शराब के ठेका, बालावास जाट गांव की नहर के समीप, साबन गांव व जैतड़ावास में शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें