फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नन्हे वैज्ञानिकों ने दी स्टेम मेले में रोचक प्रस्तुतियां

Fri, 07 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06सीहा स्कूल में आयोजित स्टेम मेले के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि एवं आय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में विज्ञान व गणित पर आधारित स्टेम मेले का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि डायट हुसैनपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर विजय सिंह रहे। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह ने प्रतिभागियों से दैनिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य ने डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। अध्यापिका रेखा ने स्टेम मेला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अध्यापक शक्ति सिंह ने संचालन किया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित से जुड़ी रोचक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। क्लब की अध्यक्ष प्राध्यापिका अलका ने प्रतिभागियों को बधाई दी। क्लब की ओर से सभी प्रतिभागियों तथा विजेताओं को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर एबीआरसी अनुराधा चौहान, प्राध्यापक दिनेश कुमार, शशि कपूर, लक्ष्मी यादव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें