फोटो : 03विद्यालय में बच्चों को साईकिल वितरित करते शिक्षा विभाग की टीम। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। शहीद धर्मसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी में वीरवार को आयोजित समारोह में 23 विद्यार्थियों को मुफ्त में साइकिलें दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य उमा यादव ने की। प्राचार्या ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करने के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाता है। इस मौके पर कक्षा नौवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं के सभी पात्र 23 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। कक्षा दसवीं के छात्र अतुल कुमार को प्राचार्य उमा यादव ने अपने निजी कोष से साइकिल भेंट की। इस मौके पर खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय के लेखा सहायक, दिनेश सुरेहली एवं समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे।