फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखड़ी मोड़ पर फायर कर शराब ठेकेदार से 1.13 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक के बाद एक वारदात के चलते जिले में क्राइम अनकंट्रोल होता जा रहा है। रविवार की रात कार सवार बदमाशों ने भाड़ावास रोड पर गांव खरखड़ी मोड़ पर शराब ठेकेदार पर फायर कर एक लाख 13 हजार रुपये लूट लिए, वहीं सोमवार दोपहर करीब एक बजे बावल चौक स्थित नया बाजार से खरीददारी कर मॉडल टाउन स्थित अपने घर जा रही महिला के गले से बाइकर्स गैंग सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। लूट मामले में जहां रामपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, चेन स्नैचिंग में मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने देर शाम महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला में बेखौफ बदमाश आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले डेढ़ माह के दौरान जिला में हत्या, लूट, चेन स्नैचिंग व हत्या के प्रयास की 25 वारदात हो चुकी हैं। जबकि पुलिस की ओर से रात 7 से लेकर 12 बजे तक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जाती है। इसके बावजूद भी बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
शराब ठेकेदार ने विरोध किया तो कर दिया फायर
जानकारी के अनुसार सुलखा निवासी महेंद्र सिंह ने गांव धारण में शराब का ठेका खोला हुआ है। रविवार रात को वह अपने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति वीरसिंह के साथ दो बाइकों पर सवार होकर ठेका से एक लाख 34 हजार रुपये की नकदी जेब में डालकर गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गांव खरखड़ी के बस स्टॉप के समीप सुलखा गांव की तरफ से सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई तथा बाइकों के आगे लगाकर रुकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही कार में बैठे छह में से तीन नकाबपोश बदमाशों ने उतरकर उन पर पिस्तौल तान दी तथा नकदी की मांग करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हवा में दो फायर कर दिए। इसके बाद जेब में रखे एक लाख 13 हजार सौ रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर बदमाश कार में सवार होकर राजस्थान के शाहजहांपुर की ओर भाग गए। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

घर से 300 मीटर पहले मॉडल टाउन निवासी महिला से छीनी चेन
शहर के मॉडल टाउन निवासी योगेश ने बताया की पत्नी नीशा बच्चों के कपड़े खरीदने के लिए बावल चौक स्थित अपना बाजार में गई थी। खरीददारी करने के बाद महिला पैदल ही घर की ओर आ रही थी। महाराणा प्रताप चौक से थोड़ा पहले ब्रास मार्केट के सामने बाइक पर सवार होकर पीछे से आए बदमाश गले से चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की बजाय महज एक स्टीकर लगा हुआ था। महिला ने शोर मचाया तो वारदात स्थल से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित घर से पति व अन्य लोग भी पहुंच गए। मॉडल टाऊन थाना एसएचओ, सेक्टर-3 चौकी पुलिस इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन बाइकर्स का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एक चिकित्सक के अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। महिला के पति योगेश ने बताया कि घर पास में ही होने के चलते पत्नी पैदल गई थी। चोर घर से थोड़ा पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बता दें कि करीब दो महीने पहले भी फल खरीदती हुई महिला के गले से चोरों ने चेन छीनने का प्रयास किया था, लेकिन चेन टूटकर नीचे गिर गई थी।
रामपुरा थाना के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापा मारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
नीरज कुमार, रामपुरा थाना प्रभारी
नीशा की शिकायत पर चेन स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सतेंद्र सिंह, एसएचओ, मॉडल टाउन
ये हुई वारदात
1 सितंबर
शहर के सेक्टर-4 में घर के बाहर खड़ी महिला के गले से चेन तोड़ी। इसी दिन धारूहेड़ा में दुकान का ताला तोड़कर साइकिल चोरी कर ले गए।
2 सितंबर
गांव मनेठी में ट्यूबवेल पर लगी केबल व तार चोरी।
4 सितंबर
शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर शहबाजपुर खालसा गांव के समीप दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी।
5 सितंबर धारूहेड़ा में नंदरामपुर बास रोड पर फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर कैमरे व अन्य सामान चोरी।
6 सितंबर पैदयावास मोड़ के समीप युवक के गले से चेन तोड़ी। इसी दिन शहर के पोसवाल चौक व सेक्टर-4 में युवती के गले से चेन तोड़ी।
8 सितंबर टैंपो ठीक कराने आए पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर शहर के गोपालदेव चौक पर नकदी छीनी।
9 सितंबर शहर के सेक्टर-3 में घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी।
10 सितंबर गांव नठेड़ा से बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे युवक से अज्ञात बदमाश मारपीट कर एक लाख रुपये की नकदी छीन ले गए।
14 सितंबर शहर के बोलनी रोड पर मनचंदा के समीप खाली प्लॉट में रखी बैट्री चोरी।
16 सितंबर शहर के आंबेडकर चौक पर सब्जी खरीद रही महिला के गले से चेन तोड़ी। इसी दिन नंदरामपुर बास रोड पर एक युवक से नकदी व बाइक छीनी।
17 सितंबर गांव आकेड़ा में घर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ी।
18 सितंबर गांव जीवड़ा के पास कार सवार महिला पर हमला कर लूटपाट की कोशिश।
19 सितंबर गांव गुलाबपुरा में दो घरों में सेंामारी कर नकदी व सामान चोरी। इसी दिन गांव सुलखा में सर्विस स्टेशन का ताला तोड़कर पानी की मोटर व प्रेशर मशीन चोरी।
20 सितंबर नाहड़ पुलिस चौकी के सामने से बाइक चोरी। इसी दिन गांव बालावास जमापुर में अलग-अलग दो घरों से नकदी व सामान चोरी।
21 सितंबर शहर के हसंनगर से मकान का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी।
22 सितंबर शहर के मोहल्ला जैनपुरी में व्यापारी के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर महिला के गहने लूटे। दूसरी घटना में महाबीर नगर में मंदिर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ी। इसी दिन महाराणा प्रताप चौक पर सब्जी खरीद रही महिला के गले से चेन तोड़ने का प्रयास।
23 सितंबर गांव फतेहपुरी के घर में चोरी। इसी दिन गांव गंगायचा जाट में दूध लेने गई महिला के गले से चेन तोड़ी। इसी दिन कोसली की विश्वकर्मा कालोनी में घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी।
24 सितंबर गांव जैनाबाद में घर में सेंधमारी कर नकदी व सामान चोरी।
25 सितंबर शहर के सेक्टर-3 में महिला के गले से चेन तोड़ी। दूसरी घटना में इसी दिन बोलनी रोड पर स्थित एक मकान में सेंधमारी कर नकदी व आभूषण चोरी किए।
27 सितंबर हाईवे पर पशु व्यापारी से लूटपाट। धारूहेड़ा में बुजुर्ग से नकदी छीन। बोलनी रोड पर श्रमिक से मारपीट कर कॉपर चोरी किया व धारूहेड़ा में पिस्तौल दिखाकर बाइक व मोबाइल छीना।
विज्ञापन

29 सितंबर बावल रोड पर गोतस्करों ने पुलिस टीम पर किए पांच राउंड फायर
29 सितंबर हाईवे के समीप जड़थल गांव में 82 हजार रुपये से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए बदमाश
29 सितंबर बर्थ-डे पार्टी के लिए बीयर लेकर आ रहे युवक पर किया एक फायर
1 अक्तूबर गांव मुंडनवास में सैर कर घर वापस घर लौट रहे युवक पर चलाई पांच गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें