फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल दिखा 65 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
ठेके पर मारपीट में घायल हुआ सेल्समैन। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव दिदौली व मसीत के बीच स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 65 हजार रुपये लूट लिए। लूट से पहले बदमाशों ने सेल्समैन के सिर पर पिस्तौल की बट से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिदौली निवासी बिरेंद्र ने बताया कि दिदौली व मसीत गांव के बीच स्थित शराब ठेके पर वह सेल्समैन है। बुधवार रात करीब सवा 9 बजे बाइक पर सवार होकर वह ठेके से गांव में जा रहा था। इसी दौरान बणी के रास्ते में एक बाइक खड़ी हुई थी। थोड़ी दूूरी पर रास्ते के बीच तीन युवक खड़े थे। बाइक रोककर बिजेंद्र ने पूछा कि बाइक किसकी है। इसके बाद तीनों आरोपियों ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे बिरेंद्र घायल होकर वहीं गिर गया। इस दौरान बिरेंद्र व बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई और ठेके पर कार्यरत कर्मचारी भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बदमाश बिजेंद्र से 65 हजार की नकदी व एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के हमले में बिजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई है और वह उपचाराधीन है। जाटूसाना थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भगीरथ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी संसाधनों की मदद से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें