फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी, कोसली और बावल में 2.65 करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत

Wed, 06 May 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली में खराब सड़क। संवाद - फोटो : ​शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों रेवाड़ी, कोसली और बावल में संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्य पर कुल 2.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में जी-1 श्रेणी के तहत कई संपर्क मार्गों की वार्षिक मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें चिल्लड़, हंसाका, बरियावास, मंडिया कलां और चंदावां समेत अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 14.85 लाख रुपये रखी गई है। इस धनराशि से सड़क की सतह सुधार, गड्ढों की भराई और जलनिकासी आदि बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

बावल विधानसभा क्षेत्र में भी संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें नैचाना, कालड़ावास, रुढ़ बिशनपुर, चिरहारा सहित कई गांव शामिल हैं। यहां करीब 15.66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कोसली विधानसभा क्षेत्र में भी अलग-अलग श्रेणियों के तहत टेंडर जारी किए गए हैं। इसमें लोहाना, गोठड़ा टप्पा, डहीना, करौली और पुरखोत्तमपुर समेत अन्य गांव शामिल हैं। करीब 13.14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई तय की गई है।
कोसली क्षेत्र में ही जी-3 श्रेणी के अंतर्गत टेंडर जारी हुआ है। करीब 11.83 लाख खर्च होंगे। इन सड़कों की मरम्मत से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की स्थिति बेहतर होगी और किसानों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन सभी टेंडरों का मुख्य उद्देश्य जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित और सुगम बनाना है।
बारिश के मौसम में अक्सर इन सड़कों पर जलभराव और गड्ढों की समस्या सामने आती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय से सड़कों की मरम्मत होने पर सड़कों की दशा सुधरेगी यातायात सुचारु रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पहले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जर्जर सड़कों का सर्वे किया गया था। इसके बाद इनकी मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए गए। संवाद

ज्यादा खराब सड़कों को दी जाती है प्राथमिकता
संपर्क मार्गों की वार्षिक मरम्मत के लिए हर साल टेंडर जारी किए जाते हैं। बारिश, यातायात और समय के साथ सड़के जर्जर हो जाती हैं। इसलिए उनकी नियमित मरम्मत की जरूरद होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर वित्त वर्ष नई सूची तैयार कर टेंडर निकाले जाते हैं। हर बार सभी सड़कें शामिल नहीं होतीं बल्कि ज्यादा खराब सड़कों को प्राथमिकता दी जाती है। यह प्रक्रिया बेहतर सड़क व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बोहतवास अहीर लिंक मार्ग पर खर्च होंगे 78.58 लाख
बांगड़वा से जाडरा (बोहतवास अहीर) तक लिंक रोड के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया। इस पर 78.58 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। खासकर किसानों और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होंगी।

-

जाटूसाना व डहीना ब्लॉक के लिए भी टेंडर जारी
जाटूसाना व डहीना ब्लॉक की दो अलग-अलग सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। पहली सड़क चौकी नंबर-2 से आईटीआई बेरली कलां तक है जिसकी मरम्मत पर 66.62 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, लिसान से गोठड़ा टप्पा डहीना तक की सड़क की मरम्मत पर 64.68 लाख रुपये से खर्च होंगे।
विज्ञापन

वर्जन
हर वर्ष संपर्क मार्गों की मरम्मत की जाती है। जहां जो सड़कें खराब हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी।-सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें