फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दीपावली पर एक दीपक वीर सैनिकों के नाम का जलाएं

Sun, 05 Nov 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था की ओर से देशभक्ति व संस्कार निर्माण का कार्यक्रम एक दीपक वीर सैनिकों के नाम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक सिंघल, जिला व्यापार संयोजक भाजपा प्रेमनाथ गेरा, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि जब हम अपने घरों में परिवार सहित त्योहारों का आनंद ले रहे होते हैं तब देश के लाखों वीर सैनिक देश की सीमा पर देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। सर्दी और प्रतिकूल मौसम में भी वे ड्यूटी पर डटे रहते हैं। भाजपा विधानसभा प्रभारी कोसली बलजीत यादव, आर्य समाज रोड व्यापारी एसोसिएशन प्रधान जितेंद्र अग्रवाल, लाइंस क्लब प्रधान संदीप गोयल, शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल, संयोजक प्रवीण ठाकुर व अरुण गुप्ता ने कहा कि सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक चीन को भरपूर टक्कर दे रहे हैं। हम दीपावली पर अपने घर में चीन की बनी हुई कोई भी वस्तु ना लेकर आए। महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी, उप प्रधान एडवोकेट दिव्या राजपाल, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रधान बहन मुकेश देवी ने कहा कि हम सैनिकों के परिवारों में दीप माला व मिठाई लेकर जाएंगी व दिवाली का त्योहार उनके साथ मिलकर मनाएंगी। व्यापार संयोजक जिला प्रधान प्रेमनाथ गेरा के जन्मदिन पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। अतिथियों को सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भारत माता, स्वामी विवेकानंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में राजेंद्र गेरा, जगन मखीजा, कपिल कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, राहुल कालड़ा, पुरुषोत्तम नंदवानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें