राजगढ़। कांग्रेस ने गांव नारायणपुर निवासी मौसमी देवी को रेवाड़ी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर मौसमी देवी ने पार्टी हाई कमान का आभार जताया। कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह निष्ठा से करेंगी। कांग्रेस संगठन को मजबूत करूंगी। उन्होंने रेवाड़ी महिला जिलाध्यक्ष अमृत कला टिकानियां, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कई महिलाओं ने कांग्रेस में शामिल हुईं। इस मौके पर पूर्व सरपंच किरण देवी, पंच दुर्गा देवी, कमला देवी, विद्या देवी, राजा देवी, सुमन, भतेरी देवी, अनीता, रजनी, निकिता अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।