कोसली। क्षेत्र में ग्रामीणों को नालसा की योजनाओं एवं निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया। इस इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को बताया जाएगा कि नालसा के तहत गरीब, कमजोर वर्ग, महिलाएं, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के कामगार निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लोक अदालत, मध्यस्थता और समझौता समाधान जैसी वैकल्पिक विवाद निपटान व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई।