रेवाड़ी। लोक सेवा मंच ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भेजा है। इसमें बुजुर्गों को राहत देने की मांग की गई है। सरकार की ओर से अकेले रहने वाले बुजुर्गों की घर पर देखभाल के लिए सहायक नियुक्त करने की घोषणा का स्वागत किया है।
मंच के प्रधान अशोक ने कहा कि सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन शुरू करने, बस-ट्रेन और हवाई किराए में 70 प्रतिशत रियायत, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने, टोल टैक्स से छूट देने और गांव-शहर के प्रत्येक वार्ड में सीनियर सिटीजन क्लब खोलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि समर्पित निशुल्क वृद्धाश्रम स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर शहर और कस्बे में सीनियर सिटीजन क्लब खोलने की घोषणा स्वागत योग्य कदम है।