फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीसीटीवी में फिर कैद हुआ तेंदुआ, आसपास के लोगों में दहशत

Sat, 18 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। सीसीटीवी में कैद तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। राजकीय महाविद्यालय बावल के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीसरी बार तेंदुआ कैद हुआ है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि तेंदुआ कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में ही छिपा हुआ है। तेंदुआ कॉलेज परिसर में रात में निकल रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। कॉलेज के पिछले हिस्से में पिंजरा लगाया गया है लेकिन अभी उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आसपास के लोगों में भय बना हुआ है। महाविद्यालय के कर्मचारियों में दहशत है। आसपास के लोग भी डरे हुए हैं। लोगों ने रात में निकलना बंद कर दिया है।
महाविद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में तीसरी बार तेंदुआ परिसर में घूमता नजर आया है। कॉलेज परिसर में मृत कुत्तों के अवशेष मिलने के बाद पिछले दिनों सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें तेंदुआ नजर आया था। पता चला का तेंदुए ने ही कुत्तों को शिकार बनाया था। इसके बाद गुरुग्राम से वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम चार दिनों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। कॉलेज के पीछे के हिस्से में पिंजरा लगाया गया है लेकिन अब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। लोगों से संयम बनाए रखना चाहिए।

बावल और झाबुआ के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि तेंदुए आमतौर पर रोशनी और शोर वाले स्थानों पर नहीं रहते हैं। जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा।

वर्जन

गुरुग्राम से विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम बुलाई गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा।-प्रेम कुमार सैनी, वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें