रेवाड़ी। भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के हरियाणा प्रवास के तुरंत बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से आयोजित टी-पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज कर दी हैं। 23 अक्तूबर को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सरकारी आवास पर दक्षिण हरियाणा के सात विधायक पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के लिए राव समर्थक विधायकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
टी-पार्टी की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि स्मृति ईरानी की बैठक के बाद राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई और मान-सम्मान का मुद्दा उठाया था। पिछले दिनों रेवाड़ी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान आरती राव के समर्थन में भावी मुख्यमंत्री के नारे भी लगे थे। हालांकि, टी-पार्टी को लेकर राव परिवार या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इससे पहले 18 जून 2025 को राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी में 11 विधायक शामिल हुए थे। हालांकि, इस बैठक को साधारण बैठक विधायकों ने बताया है।