रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई की तरफ से ब्रेस्ट एंड सर्वाइकल कैंसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का नेतृत्व डॉ. समृद्धि ने किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. जयप्रकाश सीनियर कंसल्टेंट व सर्जन ऑनकोलॉजी और डॉ. ज्योति पन्नू रहीं। समन्वयक डॉक्टर समृद्धि ने मुख्य वक्ताओं को पौधा देकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. जसविंदर सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति पन्नू ने सभी विद्यार्थियों को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जागरूक किया। डॉ. जयप्रकाश ने कैंसर से संबंधित रोकथाम और उपचार के बारे में बताया। डॉ. समृद्धि ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान के द्वारा युवाओं को जागरूक किया जा सकता है। मंच संचालन छात्रा कनक द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. भारती, जसविंदर व यूथ रेड क्रॉस इकाई के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।