फोटो: 20रेवाड़ी। गांव कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छ
कोसली। गांव कृष्णनगर स्थित महिला रीजनल सेंटर में फिजिक्स (भौतिकी) विभाग के तत्वावधान में एक विशेष एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय हमारा गौरवशाली अतीत रहा। राजकीय कॉलेज, कोसली से फिजिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने छात्राओं को भौतिकी के तथ्यों को हमारे गौरवशाली अतीत से जोड़ते हुए विशेषज्ञ व्याख्यान दिया।
उन्होंने भौतिकी के इतिहास और इसके महत्वपूर्ण योगदानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ज्ञान हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है। इस अवसर पर निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने मुख्य वक्ता ने विशेषज्ञ व्याख्यान छात्राओं को विषय में गहराई से सीखने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुदेश ने अपने संदेश में बताया कि रीजनल सेंटर छात्राओं को शिक्षा और विविध गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, अश्विनी कुमार, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. रीनू यादव, सुनिता यादव, पूजा यादव, डॉ. राकेश, सनिता यादव, मधु बाला सहित कई सदस्य मौजूद रहे।