रेवाड़ी। अग्रवाल सभा के कॉलेजियम सदस्यों की बैठक सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता की अध्यक्षता में बोलनी रोड़ स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित की गई। इसमें अग्रसेन जयंती समारोह के चेयरमैन लक्ष्मीनारायण बनाए गए।
सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता ने बताया कि इस सभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अग्रसेन जयंती के लिए चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव करना था। अग्रवाल वैश्य सभा के प्रधान ब्रिज लाल गोयल की उपस्थिति में आम सहमति से लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को चेयरमैन व मोहित गोयल को उपचेयरमैन चुना गया।
विज्ञापन
अब ये दोनों पदाधिकारी अग्रसेन जयंती के लिए अपने सहयोगी सदस्य चुन कर जयंती को भव्य बनाएंगे। इस समारोह का आयोजन सेक्टर 3 स्थित हुड्डा की खाली जगह में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सभा के उपप्रधान एडवोकेट राकेश गुप्ता, सचिव राजीव अग्रवाल, सहसचिव संदीप गोयल एवं कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल सहित लगभग 65- 70 कॉलेजियम सदस्य मौजूद रहे।